महेश चंद्रा की अध्यक्षता में रांची रिंग बोरिंग ऑनर एसोसिएशन की बैठक, नई दर 110 रुपये प्रति फीट निर्धारित

गणादेश,रांची: रांची रिंग बोरिंग ऑनर एसोसिएशन की विशेष बैठक गुरुवार को रिंग रोड स्थित सुकुरहुट्टू में अध्यक्ष महेश चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभी रिग ऑनर मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य मजदूर, ऑपरेटर, हैमर बिट तथा बोरिंग मशीन के पार्ट्स-पुर्ज़ों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि पर चर्चा करना था। सदस्यों ने बताया कि बढ़ती लागत के कारण वर्तमान दर पर काम करना कठिन हो गया है। वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्रा ने बताया कि सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब बोरिंग की नई दर 110 रुपये प्रति फीट तय की जाए। यह संशोधित दर 21 नवंबर 2025 से पूरे रांची जिले में लागू होगी। समिति ने कहा कि यह निर्णय जहां एक ओर बढ़ती लागतों को संतुलित करेगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय मजदूरों को अधिक रोजगार उपलब्ध कराने में भी मदद करेगा। क्षेत्र में अत्यधिक नई गाड़ियां आने के कारण रोजगार प्रभावित हो रहा था, इसलिए स्थानीय युवाओं को मौका देने और पलायन रोकने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक में समिति के प्रमुख सदस्यों—सुनील तिवारी, राजेश कुमार, प्रदीप प्रसाद, रूपेश गोप, जितेंद्र सिंह, मो. आरिफ, विनोद वर्मा, प्रशांत गराई, सुरेंद्र वर्मा, संतोष अस्थाना, रवि वर्मा, रोहित बौधरी, असजद रेहान, राजू शर्मा सहित अन्य कई गाड़ी मालिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *