लातेहार में ओबीसी के आरक्षण एवं सर्वे खतियान में त्रुटि के खिलाफ दिया जाएगा धरना : यादव

लातेहार : जिला मुख्यालय के राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में बुधवार को जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने की। बैठक में सभी मंच मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य, सभी प्रखंड के प्रखंड कार्य समिति सदस्य व मंच मोर्चा के प्रखंड कार्य समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में दूसरे दल को छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुए। जहां पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने नए कार्यकर्ता श्याम किशोर दुबे, मुकुलु उरांव, बबीता देवी, सविता देवी को पार्टी का पट्टा पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया गया। वहीं इस बैठक में ममता देवी को सरयू प्रखंड अध्यक्ष व भोला सिंह को लातेहार जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि सरकार झारखंड के सात जिलों में ओबीसी को आरक्षण नहीं देकर उनके हक व अधिकारों से वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि लातेहार जिला में ओबीसी की बहुलता है। बावजूद इसके इस जिला में ओबीसी को आरक्षण शून्य है। यहां के अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा दे रहे है, लेकिन जब नौकरी की बात आयेगी तो उन्हें आरक्षण नहीं मिलेगा। यहां के छात्र व अभिभावकों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण व सर्वे त्रुटि में सुधार की मांग को लेकर पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वे गलत होने के कारण भाई- भाई में लड़वाकर दलाल लोग जमीन हड़पने में लगे हुए हैं। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव ने कहा कि अंचलों में कोई भी कार्य बिना दलाली के नहीं हो पा रही है। जिससे आम जनता काफी त्रस्त है। साथ ही साथ बिचौलियों की मनमानी कुछ इस तरह बढ़ गई है कि कोई भी रैयत बिना बिचौलियों के पैसा दिए अपना कार्य अंचल से नहीं करवा सकता है। इनदिनों अंचल अधिकारियों का इतना मनोबल बढ़ गया है। वे सीधे तौर पर रजिस्टर टू जैसे दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे में त्रुटि होने के कारण रैयत प्रखंड व कोर्ट का चक्कर लगाकर थक गए हैं।इस मौके पर प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव, देववंश यादव, ममता देवी, सुरेश राम, कन्हाई पासवान, भोला सिंह, उषा देवी ,हरिहर यादव, संतोष यादव, रंजीत यादव, सुरेश प्रसाद, पुरुषोत्तम कुमार यादव, अजय कुमार पासवान, मिट्ठू लोहरा, जगनारायण माली, निशार अहमद, रविंद्र प्रसाद सोनी, आदित्य कुमार यादव, मदन यादव, अलाउद्दीन,कविता देवी मुकुलु उरांव, प्रितलाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *