ब्रेन हेमब्रेज जनता महतो का केएस गंगा अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन

खूंटी: डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया की ब्रेन हेमब्रेज 53 वर्षीय जनता महतो जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। कई बड़े बड़े अस्पतालों ने स्वीकार नहीं किया।लेकिन खूंटी के केएस गंगा हॉस्पिटल ने एक चैलेज के रूप में लेते हुए पीड़ित महिला का सफल ऑपरेशन किया।


केएस गंगा अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर अजीव नयन ने जानकारी देते हुए बताया कि 53 वर्षीय जनता सहनी का केस बहुत ही क्रिटिकल था। महिला की दुर्घटना में ब्रेन हेमब्रेज हो गया था। सिर की हड्डी टूट गई थी। बीते 21मार्च को सुबह आठ बजे से बारह बजे तक ऑपरेशन चला। ऑपरेशन के बाद मरीज नॉर्मल है और खाना पीना खा रही है।
डॉक्टर ने कहा जब कोई भी अस्पताल नहीं भर्ती किया तो उसके परिजनों ने यहां पर भर्ती कराया। मैने अपनी टीम के साथ उक्त महिला मरीज के ब्रेन का सफल ऑपरेशन किया। तीन से चार दिनों के अंदर महिला अपने घर जा सकती है।
डॉक्टर अंजीव नयन ने बताया कि ऐसी हालत में सही समय पर मरीज को अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो मरने को संभावना बढ़ जाती है। इसका सफल ऑपरेशन किया गया। इससे पहले भी हमारे अस्पताल में इसी तरह कई ऑपरेशन किए गए हैं। इससे पहले वाले मरीज को 14साल से ब्रेन ट्यूमर था। उसका मैंने सफल ऑपरेशन किया। यहां पर कम खर्च में सफल इलाज होता है।
वहीं मरीज के परिजन संतोष ने बताया कि महिला की हालत बहुत ही गंभीर हो गया था। मुझे मेरे मित्र ने खूंटी के केएस गंगा हॉस्पिटल के बारे में बताया। पहले रांची के कई आपतलों में दिखा था। सब जगह से निराश हो गया था। परिजनों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। कहा कि सोचा भी नहीं था कि छोटे से जिले में इतना बेहतर काम होगा। सचमुच में केएस गंगा मेरे लिए भगवान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *