नित्यानंद कुमार ने जिला परिषद क्षेत्र संख्या 06 से भरा नामांकन पत्र
पतरातू:जिला परिषद क्षेत्र संख्या 06 से अपना नामांकन करवा कर नित्यानंद कुमार ने चुनावी माहौल में और भर दी है। क्योंकि नित्यानंद कुमार आजसू पार्टी के कर्मठ और सक्रिय सदस्यों में जाने तो जाते ही हैं साथ ही सामाजिक कार्यों के लिए भी उनकी पूरे पतरातू क्षेत्र में विशेष छवि बनी हुई है। लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं नित्यानंद कुमार। ऐसे में जिला परिषद का चुनाव एक कदम और कठिन होने जा रहा है। क्योंकि पतरातू क्षेत्र में नित्यानंद कुमार की लोकप्रियता पहले से ही अच्छी पकड़ बना चुकी है। अपने समर्थकों के साथ आज उन्होंने अपना नामांकन जैसे ही करवाया क्षेत्र में तरह-तरह की कयासें लगने लगी हैं।बाकी उम्मीदवारों में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है।



