15 अगस्त के बाद होगा नीतीश कैबिनेट का विस्‍तार

पटनाः नीतीश कैबिनेट का विस्तार 15 अगस्त के बाद होगा। इसके लिए अंतिम दौर की बातचीत जारी है। गहृ विभाग व विधानसभा अध्‍यक्ष को लेकर पेंच फंसा हुआ है। मुख्‍यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार ने अभी तक गृह विभाग को हमेशा अपने पास रखा है, लेकिन नई सरकार में आरजेडी इसे आपे कोटे में मांग रहा है। आरजेडी विधानसभा अध्‍यक्ष का पद भी अपने पास चाहता है। इसके लिए आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी का नाम चर्चा में है। जानकारी के अनुसार सरकार में सर्वाधिक करीब डेढ़ दर्जन मंत्री आरजेडी के होंगे। कांग्रेस को तीन-चार विभाग दिए जा सकते हैं। जीतन राम मांझी के हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा को एक मंत्री पद दिया जा सकता है। निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। ये मंत्री पद के लिए विचार किए जा रहे जिन नेताओं के नाम सामाने आ गए हैं, उनकी अपडेट सूची नीचे दी जा रही है। अंतिम सूची में इनमें से कुछ नहीं भी रह सकते हैं। अंतिम समय में कुछ नए नाम जोड़े भी जा सकते हैं।
महागठबंधन के घटक दलों के संभावित विभाग
आरजेडी व कांग्रेसः गृह (अगर जेडीयू से सहमति बन गई), पथ निर्माण, वित्त, स्वास्थ्य, भवन निर्माण, पशु एवं मत्स्य संसाधन, कृषि, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, श्रम संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग, नगर विकास, पंचायती राज, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यटन, कला संस्कृति, खान एवं भूतत्व, आपदा प्रबंधन, राजस्व एनं भूमि सुधार 20 गन्ना उद्योग और पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
जदयू के खाते में आ सकते हैं ये विभाग
गृह (इसपर आरजेडी के साथ पेंच फंसा हुआ है।),सूचना एवं जनसंपर्क, शिक्षा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, ऊर्जा, योजना एवं विकास, परिवहन, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिक, ग्रामीण कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *