राजधानी रांची में वार्ड पार्षद के पति की हत्या मामले में शक की सुई बिल्डर मुर्शिद की ओर

रांचीः राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में वार्ड पार्षद के पति फिरोज उर्फ रिंकू की हत्या के मामले में शक की सुई बिल्डर मुर्शीद की ओर है। पुलिस के अनुसार 45 लाख रुए के विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। इसे लेकर मुर्शीद और रिंकू के बीच कई बार विवाद भी हुआ था। इसकी जांच के लिए जब पुलिस मुर्शीद के घर पहुंची तो वह फरार मिला। उसकी तलाश में पुलिस ने पूरी रात छापेमा री की। लेकिन वह नहीं मिला। शूटरों का पता लगाया जा रहा है। इसी को आधार मानकर पुलिस छानबीन कर रही है। इस मामले में एसआइटी गठित की गई है। सिटी एसपी अंशुमान कुमार के नेतृत्व में एसआईटी ने छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद देर रात पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव स्वजनों को सौंपा गया। रिंकू लोअर बाजार थाना क्षेत्र के गुदड़ी चौक के समीप के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *