एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर

आईजी कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
रांची: भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के टॉप लीटर एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा के दस्ते में शामिल आठ प्रमुख नक्सलियों ने बुधवार को झारखंड पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। बीते पांच वर्षों में पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

झारखंड पुलिस के रांची रेंज के आईजी कार्यालय में एक आयोजित एक कार्यक्रम में इन सभी नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनके नाम जयराम बोदरा, मारतम अंगरिया, सरिता सरदार, तुंगीर पूर्ति, पातर कोड़ा, कुसनू सिरका उर्फ कार्तिक सिरका ओर संजू पूर्ति उर्फ रौशनी पूर्ति हैं। इन सभी नक्सलियों के खिलाफ चाईबासा, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां जिलों के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। ये सभी लोग मिसिर बेसरा के दस्ते के अहम सदस्य थे।

आईजी ऑपरेशन अमोल वी. होमकर ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति काफी प्रभावशाली सिद्ध हो रही है। यह नीति समाज की मुख्य धारा से भटक कर हिंसा और नक्सलवाद की राह पकड़ने वालों को वापस से नई जिंदगी शुरू करने का मौका दे रही है।
इस अवसर परझारखंड के आईजी ऑपरेशन अमोल वी. होमकर, जोनल आईजी पंकज कंबोज, एसटीएफ के आईजी अनूप बिरथरे और चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *