प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई तीन दिवसीय झारखंड प्रवास पर पहुंचे रांची

रांची: भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई आज अपने तीन दिवसीय झारखंड के सांगठनिक प्रवास के क्रम में सेवा विमान द्वारा देर शाम रांची पहुंचे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने दी। बताया कि डॉ वाजपेई कल 18मार्च को पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रवास पर रांची से प्रस्थान करेंगे।

डॉ वर्मा  ने बताया कि श्री  वाजपेई  पूर्वी सिंहभूम जिला के 6विधानसभा क्षेत्र बहरागोड़ा ,घाटशिला,जमशेदपुर पूर्वी,जमशेदपुर पश्चिमी,जुगसलाई एवम पोटका में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा करेंगे।

डॉ वर्मा ने बताया कि श्री वाजपेई 18मार्च को जमशेदपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

19मार्च की सुबह प्रदेश प्रभारी जमशेदपुर से चलकर रांची पहुंचेंगे।
रांची में वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ कांके विधानसभा क्षेत्र के बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा करेंगे।

डॉ वर्मा ने बताया कि श्री वाजपेई 19मार्च की देर शाम सेवा विमान द्वारा रांची से नई दिल्ली केलिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *