बिरसा कॉलेज में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन

खूंटी: बिरसा कॉलेज के बहुद्देशीय भवन में शुक्रवार को जिला प्रशासन, बिरसा कॉलेज एवं नेहरु युवा केंद्र संगठन के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या जे. किरो और जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।
कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। योग प्रतियोगिता में अनामिका कुमारी प्रथम स्थान, लोकेश्वरी कुमारी द्वितीय स्थान मिला। कहानी लेखन में शान्ति बोदरा ने प्रथम स्थान एवं शिवांगी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में रुस्तम कुमार को प्रथम, शीतल कश्यप को द्वितीय घोषित किया गया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में सोनिया ग्रुप को प्रथम, मल्लिका ग्रुप को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अंजली कुमारी को प्रथम, कल्याणी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। गायन प्रयिगिता में पंड्या टूटी प्रथम, मंगल मुंडा को द्वितीय घोषित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में तबिंदा को पहला, कोमल को द्वितीय स्थान मिला।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आयुषी ने प्रथम, रिया को द्वितीय स्थान मिला।
उक्त आयोजन के निर्णायक मंडली में लेखन प्रतियोगिता में डॉ सुधांशु शर्मा, जया कुजूर एवं राजकुमार गुप्ता,योग प्रतियोगिता में राबिया नाज़, संतोषी कुमारी एवं प्रह्लाद कुमार, गायन और नृत्य प्रतियोगिता में डॉ पुष्पा सुरीन, डॉ सिजरेन सुरीन एवं डॉ अंजुलता, फ़ोटोग्राफी प्रतिषेगिता में डॉ अभिषेक कुमार, थानेश्वर मुंडा, भाषण प्रतियोगिता में सुधनवा मिश्रा, महावीर साहू एवं अविनाश कुमार तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आशीष महतो, श्री घोष शामिल थे।
इस कार्यक्रम में युवाओं को स्वास्थ्य और फिटनेस की तरफ़ जागरूक किया गया और इस विषय में उनकी भूमिका के महत्व को भी समझाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *