नामकुम पुलिस ने मोबाइल लूट कांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार – हथियार व लूट का सामान बरामद

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र में मोबाइल और नकदी लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल फोन, नकदी के साथ हथियारनुमा सामान और वाहन भी बरामद किए गए हैं।

मामले की पृष्ठभूमि
यह मामला वादी गौरव कुमार (21 वर्ष), पिता हरिराम, निवासी अमेठिया नगर, सूर्या इन्क्लेव के पीछे, थाना नामकुम के लिखित आवेदन पर दर्ज किया गया था। गौरव कुमार ने पुलिस को बताया था कि उनसे मोबाइल और नकदी की लूट की गई थी।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मो० होजैफा खान उर्फ कामिल खान (22 वर्ष), पिता मो० खुर्शीद खान, निवासी आजाद बस्ती, पथलकुदवा चौक, थाना लोअर बाजार, रांची।
  2. विजय लोहरा (19 वर्ष), पिता राजेश लोहरा, निवासी गुमला जिला के जोलो गांव, थाना बसिया, वर्तमान पता रमजान कॉलोनी, थाना सदर, रांची।
  3. मो० शाद उर्फ मस्तान खान उर्फ अमन खान (19 वर्ष), पिता अफताब आलम, निवासी मौलाना आजाद कॉलोनी, गली सं0-20, थाना नामकुम, रांची।

बरामद सामान

  • 4 मोबाइल फोन
  • 1 ब्लूटूथ
  • 1 पिस्तौल जैसा लाईटर
  • 1 पंच फाइटर
  • 1 चाकू
  • 1 स्कूटी
  • 320 रुपये नकद
  • 1 घड़ी

छापामारी दल
पुलिस टीम में सह थाना प्रभारी मनोज कुमार, पु.अ.नि. धर्मेन्द्र कुमार, पु.अ.नि. गौतम कुमार, स.अ.नि. उज्ज्वल कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल नामकुम थाना शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *