नागपुरी फिल्म “सहरिया” पहले दिन हाउसफुल,मानव तस्करी जल जंगल जमींन पर आधारित

रांची : झारखंडी भाषा एवं संस्कृति को समर्पित नागपुरी फीचर फिल्म “सहरिया” ने रिलीज़ के पहले ही दिन दर्शकों का दिल जीत लिया। रांची के जे डी सिनेमा एवं पी भी आर सिनेमाघरों में फिल्म के शो हाउसफुल रहे, जिससे फिल्म के प्रति दर्शकों के उत्साह और समर्थन का स्पष्ट प्रमाण मिला।


फिल्म “सहरिया” मानव तस्करी, जल, जंगल और जमीन जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर आधारित है। यह फिल्म समाज के उन पहलुओं को उजागर करती है जिनसे आदिवासी एवं ग्रामीण समुदाय लंबे समय से प्रभावित होते रहे हैं। फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का भी सशक्त संदेश देती है।
दर्शकों ने फिल्म की कहानी, अभिनय, संगीत और सामाजिक सरोकारों की सराहना की है। फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने इसे झारखंडी समाज की वास्तविक समस्याओं को दर्शाने वाली एक महत्वपूर्ण कृति बताया।
फिल्म के निर्माता रोशन उरांव ने दर्शकों, मीडिया एवं नागपुरी सिनेमा प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सहरिया” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और अपनी संस्कृति को सहेजने का प्रयास है।
फिल्म की सफलता नागपुरी सिनेमा के लिए एक सकारात्मक संकेत है और यह साबित करती है कि स्थानीय भाषा एवं सामाजिक विषयों पर बनी फिल्मों को दर्शक भरपूर समर्थन देने के रहें है
फ़िल्म के निर्देशक अनमोल खलखो है फ़िल्म के मुख्य पात्र भूषण नायक राजू तिर्की नितेश कच्छप आशीष तिग्गा चाँदनी बड़ाईक प्रिया वर्मा एंजल लकड़ा सतीश सहदेव दीपक लोहार रंजू मिंज छायंकन धीरज डेनियाल शेमवेल लकड़ा एडिटर रे शर्मा है यह जानकारी रंजू मिंज ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *