उद्यम के माध्यम से बिहार में सशक्तिकरण: प्योर इंडिया ट्रस्ट

बिहटा। नगर परिषद,क्षेत्र अंतर्गत द ओशो कोचिंग सेंटर,बिहटा में प्योर इंडिया ट्रस्ट के द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बबन कुंवर सेवा समिति,पटना के सचिव अमित कुमार सिंह उपस्थित रहें। अमित कुमार ने सभी महिलाओं को उपहार एवं प्रमाण पत्र के साथ डाबर परिवार की ओर से डाबर ग्लूकोज एवं नारियल पानी का निःशुल्क वितरण किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि ग्रामीण और वंचित महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रहा है। प्योर इंडिया ट्रस्ट ‘बनो उद्यमी’  कार्यक्रम के तहत बिहटा प्रखण्ड के 14 महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान किया गया है। जो विभिन्न प्रकार के हैं। रोजगार में गरीब, वंचित और विधवा/विकलांग महिलाओं को प्राथमिकता दिया गया है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि निखिल कुमार, बबलु कुमार, पिंकी कुमारी, अविनाश कुमार सिंह, मंजीत प्रकाश, मनीष कुमार, भूपेंद्र कुमार, लवकुश कुमार,सोनू कुमार,विवेक कुमार,सर्वेश कुमार सहित समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *