भाजपा में नबीन युग का आरंभ,कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल,संभालेंगे कार्यभार  

गणादेश,रांची : भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बिहार के युवा और छह बार से लगातार बीजेपी के विधायक, बिहार सरकार मंत्री नितिन नवीन को जिम्मेवारी दी है। जिम्मेवारी मिलते ही नितिन नवीन सोमवार को दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे। इससे पहले एयरपोर्ट पर नितिन नबीन का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं भाजपा कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यहाँ पर अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत में देश के कई राज्यों से कार्यकर्ता उपस्थित हुए हैं। नितिन नबीन आज अपना कार्यभार संभालेंगे। भाजपा कार्यालय में  गृहमंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सहित कई मंत्री और बीजेपी का पदाधिकारी पहुंचे हुए हैं।

नितिन नबीन के पार्टी में बड़ी जिम्मेवारी मिलने से युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। यूआव बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी में एक साधारण कार्यकर्ता को पार्टी शीर्ष तक पहुंचा देता है। यह दूसरी पार्टी में नहीं है। दूसरी पार्टी में एक ही परिवार के सदस्य को ही पार्टी के शीर्ष पद पर बैठाया जाता है। वहीं जानकारों की मानें तो नितिन नबीन को भाजपा बंगाल चुनाव में इस्तेमाल करेगी। नितिन नबीन एक युवा नेता हैं और भाजपा युवाओं के बीच पकड़ बनाने के लिए नितिन नबीन को यह जिम्मेवारी दिया है। इसके अलावा बीजेपी ने नई पीढ़ी का स्वागत किया है उन्हें पार्टी में जगह दिया है। इसका लाभ निश्चित रूप से भाजपा को पूरे देश में मिलेगा।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *