बिहार में 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय जनलोक पार्टी (सत्य)सिसोदिया बने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
पटना/ दिल्ली।भारत को मुगल शासको से मुक्त करने व प्राणों की बलि चढ़ाने वाले प्रखर योद्धा शेर सिंह राणा की पार्टी राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) बिहार में 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सत्यपाल सिंह सिसोदिया को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। अन्य दलों से गठबंधन के बीच संभावना है।दिल्ली में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया ।
पार्टी के बिहार प्रदेश के सह प्रभारी व पूर्व मुखिया रमाकांत सिंह के हवाले से पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम नाथ सिंह ने जानकारी दी।
श्री श्याम ने बताया कि बैठक में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के संस्थापक शेर सिंह राणा ने कहां की पार्टी का संगठनात्मक ढांचा सशक्त किया जा रहा है। विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनाव में भी पार्टी अपनी भागीदारी निभाईएगी । उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में कुल 24 सीटों से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है । इसके अलावा विभिन्न समान विचारधारा वाला पार्टी से उनका राजनीतिक दल सम्मानजनक समझौता भी कर सकता है।
इस दो दिवसीय 13एवं 14 जुलाई को दिल्ली में हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में
कई प्रदेशों से आए पदाधिकारी व बिहार के प्रभारी चन्द्रशेखर सिंह,सह प्रभारी रामा कान्त सिंह पूर्व मुखिया कंसारी शेखपुरा, पुनपुन पटना,पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, बिहार प्रकोष्ठ के युवा अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव डॉ बी के सिंह, बिहार प्रदेश महामंत्री मनमोहन सिंह, संगठन मंत्री राम सकल सिंह, केन्द्रीय कमेटी के प्रधान महासचिव ठाकुर दुष्यंत सिंह ने भाग लिया।



