सबसे अधिक पाला बंधु तिर्की ने बदला, पांच बार चुनाव लड़े, हर बार अलग अलग सिंबल से, अब बेटी को चाहिए हाथ का साथ

रांचीः झारखंड के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने सबसे अधिक पाला बदला। अपने राजनीति करियर में हर बार अलग अलग सिंबल से चुनाव लड़ा। अब उनकी सदस्यता रद्द होने के बा उनकी बेटी शिल्पी नेहा तिर्की चुनावी मैदान में है। अब शिल्पी को हाथ का साथ चाहिए। बताते चलें कि बंधु तिर्की अब तक पांच विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हर बार अलग-अलग दलों से। राज्य के गठन से पहले बंधु तिर्की पहली बार राजद के टिकट पर चुनाव लड़े। इसमें उन्होंने जीत भी हासिल की। फिर राज्य गठन के बाद 2005 में मांडर से यूजीडीपी की टिकट पर बंधु तिर्की चुनाव लड़े और जीत हासिल की। 2009 में झारखंड जनाधिकार मंच के बैनर तले चुनाव लड़े और जीत हासिल की। 2014 में फिर बंधु तिर्की ने पाला बदला और तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े । इस दफा वे हार गए। 2019 में फिर बंधु ने पाला बदला और झाविमो की टिकट पर चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद फिर पाला बदलते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए। अब उनकी बेटी कांग्रेस से उम्मीदवार हैं। बेटी जीत और हार को बंधु तिर्की के जीत और हार के तौर पर देखा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *