साहेबगंज में पानी जहाज पर ताबड़तोड़ फायरिंग, आधा दर्जन से अधिक घायल

साहिबगंज : झारखंड के साहेबगंज में गंगा नदी पर पानी जहाज पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना शनिवार को अहले सुबह हुई। यह घटना गंगा नदी में साहिबगंज और बिहार के कटिहार के बीच हुई। अंतर राज्यीय फेरी सेवा की बंदोबस्ती में हिस्सा लेने कोलकाता से आ रहे जहाज पर अपराधियों ने फायरिंग की। अब तक मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी में लगभग आधा दर्जन से धिक लोग घायल हो चुके हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि 14 मार्च को कटिहार में अंतर राज्यीय फेरी सेवा की बंदोबस्ती होनी है जिसे लेकर मुंगेरी यादव व दाहू यादव के लोगों के बीच जोर आजमाइश चल रही है। इसी क्रम में गोलीबारी हुई है। दो दिन पूर्व भी गोलीबारी की बात सामने आयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *