भंवरों के हमले से 50 से अधिक लोग घायल

गुमला: कामडारा प्रखंड में भंवरों के हमले से 50 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से 30 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार ये सभी लोग शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान की ओर जा रही है। इसी दौरान भंवरों ने उनपर हमला कर दिया। जिसके बाद लोग शव को वहीं छोड़कर मौके पर भागने लगे। वहीं कुछ लोग चेहरे पर कपड़ा लपेटकर वहीं नीचे बैठ गए।

इस हमले में घायल लोगों में आरोशी अनिशा केरकेट्टा, अनुराग केरकेट्टा, पुरोहित पॉल विजय कुजूर, पादरी विश्राम कंडुलना, मनबहाल तिड़ू, कुनूल तोपनो, हेमंत मिंज, डेविड तोपनो, केडेशन तोपनो,केडेया तोपनो, ज्योति कोनगाड़ी, अजय मुंडू, सुनीता हेमरोम, जोन कोंगाड़ी, इमिल बरला, जीवन केरकेट्टा, दिलबर केरकेट्टा, शिवलन सुरीन, रोयन होरो, इलियस नाग, विल्सन भेंगरा, सुधन सिंह, अविनाश केरकेट्टा, सुमन सरोज केरकेट्टा, जैशन तोपनो, अनिल कुजूर, ज्योति कोंगाड़ी, पौलुस तोपनो, पीटर तोपनो, नवीन केरकेट्टा समेत 50 लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *