छात्रवृत्ति को लेकर हजारीबाग में हजारों की संख्या में छात्रों ने सड़क पर उतरकर भरी हुंकार

रांची: हजारीबाग में आजसू छात्र संघ के बैनर तले हजारों छात्रों ने छात्रवृत्ति की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। गांधी मैदान मटवारी से निकलकर छात्रों ने उपायुक्त कार्यालय तक जनाक्रोश मार्च किया।  वहीं उपायुक्त को ज्ञापन दिया। जनाक्रोश मार्च में हज़ारीबाग के सैकड़ों कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के हजारों छात्र–छात्राएं मार्च में शामिल होकर लंबित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।जनाक्रोश मार्च का नेतृत्व आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, पीयूष चौधरी, सत्यम सिंह एवं अन्य नेताओं ने किया। इस मौके पर वरीय नेता संजय मेहता भी उपस्थित रहे। हाथों में बैनर, पोस्टर, स्लोगन और छात्रवृत्ति भुगतान की माँग को लेकर छात्र समूह उपायुक्त कर्यालय की ओर बढ़े और मार्ग भर सरकार की लापरवाही के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते रहे।उपायुक्त कार्यालय पहुँचकर छात्र प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को  ज्ञापन सौंपा और आग्रह किया कि लंबित 2024–25 छात्रवृत्ति के तत्काल भुगतान किया जाए और e-Kalyan पोर्टल पर सभी लंबित आवेदनों की स्थिति सार्वजनिक किया जाए। जिला स्तर पर हुई गंभीर देरी की जाँच हो और पारदर्शी तथा समयबद्ध प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए तुरंत हस्तक्षेप किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *