मोदी सरकार ने देश को 12वें नंबर से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी

पटना। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है की भारत को विश्व गुरु बनाने की दृढ़ संकल्प के साथ मोदी सरकार ने देश को 12 वें नंबर से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया है। गणादेश से विशेष बातचीत में बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि
आज से 10 साल पहले तक कांग्रेस के कार्यकाल में भारत विश्व की 5 सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में से एक था। देश की अर्थव्यवस्था बदहाल होती जा रही थी। और कांग्रेस सरकार में बैठे लोग बिना शर्म के कहते थे कि हमारे पास जादू की छड़ी है क्या।
श्री अरविन्द ने कहा कि ये घोटाले करके अपनी तिजोरियां भर रहे थे। लेकिन गरीबों का पेट भरने की चिंता उन्हें नहीं थी। लेकिन मोदी सरकार की सशक्त नीतियों का ही प्रभाव है कि आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि
जहां कोरोनाकाल में बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई, वहीं मोदी सरकार के प्रयासों से मुश्किल समय में भी भारत की अर्थव्यवस्था संतुलित रही।
मोदी सरकार के दूरदर्शी नेतियों से देश में हो रहा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण एवं तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण का काम भारत को उतनी ही तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत भी बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *