भोजपुर में साइबर क्राइम को लेकर जागरूकताशिविर का आयोजन.!

भोजपुर(आरा)मंगलवार को को पुलिस मुख्यालय बिहार , पटना के दिशा-निर्देश में “साइबर मंगलवार” के तहत भोजपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के विद्यालयों में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड रखने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई एवं किसी प्रकार के साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा संबंधित थाना/साइबर थाना से संपर्क करने एवं सदैव सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *