बाँकीपुर विधानसभा के लिए ई.वी.एम.व वीवीपैट का द्वितीय रैण्डेमाईजेशन सम्पन्न!

पटना। राजधानी पटना में मंगलवार को 182-बाँकीपुर विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में ई.वी.एम. एवं वीवीपैट का द्वितीय रैण्डेमाईजेशन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय, पटना स्थित एन.आई.सी. सभागार में हुआ। इस विधान सभा अंतर्गत कुल 422 मतदान केन्द्र हैं। द्वितीय रैण्डेमाईजेशन में मतदान केन्द्रों के लिए ई.वी.एम. एवं वीवीपैट अलॉट किया गया है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री खगेश चन्द्र झा, बाँकीपुर विधान सभा उप चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार समेत बाँकीपुर विधान सभा उप चुनाव के अभ्यर्थी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *