पटना डीएम ने जारी किया फरमान!मिशन मोड में बनायें लाभुकों का राशन कार्ड

अनूप कुमार सिंह,पटना। राजधानी पटना समेत पूरे जिले में 5 अगस्त तक एक लाख बीस हजार नये राशन कार्ड बनाये जायेंगे। इसके लिये माइक्रो लेवेल पर प्लानिंग करें!इसे अधिकारी मिशन मोड में सभी पात्र परिवारों का राशन कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। उक्त बातें डीएम पटना कुंदन कुमार ने कहीं!वे मंगलवार को राशन कार्ड निर्माण से जुड़े पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप राशन कार्ड बने, इसके लिए शिविर लगाकर आवेदन लेने के साथ-साथ योग्य परिवारों के पास जाकर भी आवेदन प्राप्त करें। गौरतलब हो कि
राशन कार्ड निर्माण के लिए दिये जाने वाले आवेदन के साथ आधार कार्ड,परिवार का फोटो, आवासीय प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक व मोबाईल नंबर दिया जाना है। जिलाधिकारी ने सभी पंचायत सचिव, टोला सेवक एवं विकास मित्रों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र के सभी घरों में भ्रमण करते हुए नये राशन कार्ड की पात्रता रखने वाले छूटे हुए गृहस्थों की पहचान कर उनसे आवेदन प्राप्त करें। यदि उनके पास ऊपर वर्णित कागजातों में से कोई वांछित प्रमाण-पत्र उपलब्ध न हो तो उस प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाईन आवेदन करवाने में लोगों का सहयोग करें।वहीं सभी बीडीओ व अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि 24 घंटे के अंदर सभी प्रक्रिया पूरी कर इन आवेदकों का प्रमाण-पत्र निर्गत कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *