आठ माह पहले गुम हुई महिला वापस स्वजनों से मिल खिल उठे सबके चेहरे

लातेहार : आज समाज में ज्यादातर लोग सिर्फ अपने लिए जी रहे हैं लेकिन लातेहार शहर में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो दूसरों के लिए पूरे समाज के लिए सोचते हैं और जीते हैं। बुधवार को सदर अस्पताल लातेहार में एक ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। दरअसल नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंहा व समाजसेवी अशोक कुमार बुट़टा ने एक परिवार को आठ माह पहले गुम हो गई मां को वापस मिलवाया। इस दौरान परिवार वालों समेत सबके चेहरे खिल उठे। मां को देखते ही बेटी व बेटे लिपट गई। बेटी व बेटे को गले लगाते ही मां की आंखें खुशी के आंसुओं से भर आईं। अपनी मां से मिलने के बाद बेटी व बेटा काफी खुश हुआ। उसके बाद सदर अस्पताल में छुट्टी दिलाकर महिला को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। दरअसल आठ माह पहले मानसिक स्थिति ठीक नही रहने के कारण भुरकुंडा पतरातु ग्राम हुरमुगड़ा गांव निवासी महिला फुलमनी कुमारी अपने घर से निकल आई थी, उसकी तलाश करते-करते परिवार वालें थक चुका था। परिवार वालों ने भुरकंडा थाना में सात जून 2022 को महिला के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था, लेकिन लापता हेल्प डेस्क के मनु शर्मा के सहयोग से परिजनों को ढूंढ कर बुधवार को परिवार को उनकी खुशियां लौटाकर आश्चर्य चकित कर दिया।
16 नवंबर 2022 को अस्पताल गेट के समीप बेसुध हालत में पड़ी थी महिला :
16 नवंबर को सदर अस्पताल गेट के समीप एक विक्षिप्त महिला ने बेसुध हालत में पड़ी थी। जिसे नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, स्थानीय पत्रकार रूपेश कुमार, समाजसेवी व स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल लातेहार में एडमिट कराया गया। महिला सदर अस्पताल में इलाजरत के दौरान पूरी तरह स्वस्थ हैं। 33 दिन के बाद महिला पूरी तहर स्वस्थ्य होने के बाद घर जाने के लिए आग्रह कर रही थी। महिला के आग्रह करने के बाद लापता हेल्प डेस्क के मुनू शर्मा के माध्यम से उनके घर का पता लगाते हुए उनके परिजनों को खोजकर सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, स्थानीय पत्रकार रूपेश कुमार, समाजसेवी, लापता हेल्प डेस्क के मनु शर्मा व स्थानीय लोगों को धन्यवाद भी दिया है।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष, समाजसेवी व स्थानीय पत्रकार ने की आर्थिक मदद : महिला के स्वस्थ्य होने के बार इसकी सूचना नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंहा, समाजसेवी अशोक कुमार बुट़्टा व स्थानीय पत्रकार को मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचकर महिला को आर्थिक सहयोग किया। इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंहा ने पांच सौ रूपये, समाजसेवी अशोक कुमार बुट्टा ने दो सौ रूपये व स्थानीय पत्रकार रूपेश कुमार ने सेव, ब्रेड, केला व कंबल देकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *