मन की बात कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

खूंटी: जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री काजल प्रधान ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। पीएम मोदी को 5 कार्यक्रम बहुत ही प्रिय है उनमे से मन की बात कार्यक्रम एक है। यह कार्यक्रम राजनीती नहीं है। आम जन सब के लिए है। इसे ज्यादा से ज्यादा लोग सुनें।
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर सामुहिक रूप से सुनें। और सुनिश्चित करें कि इसमें सबकी भागीदारी हो।
स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता जी ने कराया, साथ ही कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय साहू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री बिनोद नाग ने किया। बैठक से पूर्व संगठन के पथ प्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तत्पश्चात सामुहिक रूप से राष्ट्र गीत बन्दे मातरम् का गायन किया गया।
बैठक में कोषाध्यक्ष लव चौधरी, सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम, आईटी संयोजक सचिन कश्यप, गुलाब महतो, मण्डल अध्यक्ष क्रमशः बालकिशुन महतो, सुरेश जयसवाल, निखिल कन्डूलना, रामध्यान सिंह, मदनमोहन गोप,जिला मोर्चा अध्यक्ष क्रमशः बालकिशुन महतो, राजेश महतो, योगेन्द्र नायक, राजीव कुमार महतो,जिला मोर्चा महामंत्री क्रमशः सीमा सिंह,सुलोचना देवी, विजय राम, सुदर्शन भोगता, श्याम सोनी, लखिन्दर नायक, , प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य प्रियांक भगत, कलिन्द्र राम सुकेन्दर महतो, कमल यादव, मंगा नाग, दिपक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *