कांग्रेस की बैठक में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए की गई तैयारी

गोला। प्रखंड काँग्रेस कमिटी,गोला की एक आवश्यक बैठक विधायक कार्यालय, मठवाटाँड़, गोला में “भारत जोड़ो यात्रा” के प्रखंड प्रभारी पंकज प्रसाद तिवारी की उपस्थिति में की गई। बैठक में “भारत जोड़ो यात्रा” की सफलता के लिए विचार विमर्श किया गया एवं पंचायत प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। ज्ञात हो कि काँग्रेस पार्टी के पुर्व उपाध्यक्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व में काँग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर होनी है। भारत के जिन राज्यों से होकर यह यात्रा नहीं गुजरेगी उन राज्यों के जिलों में भी प्रखंड पंचायत एवं बूथ स्तर तक यात्रा करनी है। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ काँग्रेसी, प्रखंड कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी गण, पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत प्रभारियों ने भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए गहन विचार विमर्श किया एवं पूर्व में नियुक्त पंचायत प्रभारियों की सूची में सुविधा अनुसार संशोधन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड काँग्रेस अध्यक्ष रामबिनय महतो एवं संचालन जनार्दन पाठक ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमाल शहजादा शामिल, जाकिर अख्तर, रूपेंद्र महतो, पंचायत प्रभारी मनोज कोटवार, कमलेश कुमार महतो,परमेश्वर महथा,प्रदीप कुमार महतो, यासीन अंसारी, गौरीशंकर महतो, मानिक पटेल, सुनील कुशवाहा, दीपक शर्मा, इम्तियाज अहमद,सगीर अंसारी, राजेश केवट,सुरेश राम रविदास, विक्रांत महतो, पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो,विनोद कर्मकार रितेश बेदिया,जिलेबी नायक,मधुसूदन महतो,धीरेन महतो,अशोक महतो भक्ति महतो, मनसु करमाली,कुदूस अंसारी, दिलीप कुमार महतो, पिंगलेश्वर महतो, छुटू रजवार,जीतलाल टुडू, योगेंद्र कुमार महतो दीपक बेदिया, सूरज महतो सुभानी अंसारी तुलसी महतो, रोहित महतो, विजय महतो समेत दर्जनों काँग्रेसजन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *