खूंटी लोकसभा : चुनावी जंग में एनडीए के योद्धा तैयार,महागठबंधन में अबतक कोई नहीं…

खूंटी: चुनाव आयोग ने 24 की जंग के लिए तिथि का तो ऐलान कर दिया है। लेकिन जंग के मैदान में अबतक प्रतिद्वंदी नदारत हैं और जबतक मैदान में कोई सामने आता नहीं है तब तक युद्ध कैसे हो सकता है। साथ ही युद्ध की रणनीति भी कैसे तैयार होगी, जी हां लोकसभा चुनाव तिथि की घोषणा होने के बाद भी इंडिया गठबंधन ने झारखंड में अबतक किसी भी सीट पर योद्धा के नामों का ऐलान नहीं किया है। वहीं एनडीए ने 11 सीटों पर अपने योद्धा को उतार दिया है। लेकिन जंग के मैदान में भाजपा के योद्धा को यह अबतक पता ही नहीं है की उसे युद्ध किससे करना है। मैदान में वे अपने प्रतिद्वंदी के इंतजार में हैं। इससे वे आगे की रणनीति भी तैयार नहीं कर पा रहे हैं।
खूंटी लोकसभा सीट पर पुरे देश की नजर होगी। इस सीट पर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा चुनावी मैदान में हैं। एक दिन पहले एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने खूंटी में लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया है। इसके अलावा भाजपा के कार्यक्रम में वे शामिल हो रहे हैं। वहीं इंडिया गठबंधन के नेताओं की नजर इनसब चीजों पर है। इंडिया गठबंधन से खूंटी लोकसभा सीट पर उतरने वाले प्रमुख योद्दा में से पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा है। हालांकि उनके नाम की अबतक घोषणा नहीं हुई है। इसके अलावा प्रदीप बालमुचू और दयामनी बारला भी रेस में हैं।
यदि प्रदीप बालमुचू या दयामनी बारला को टिकट मिला तो एनडीए प्रत्याशी के लिए जीत आसान हो जायेगा। कालीचरण मुंडा को यदि टिकट मिला तो फिर यह युद्ध बहुत ही रोमांचक होने वाला है। पिछली बार कालीचरण मुंडा ने अर्जुन मुंडा को जबरदस्त टक्कर दिया था। इसके साथ ही पांच सालों के दौरान कालीचरण मुंडा ने हर वह खाई को पाटने का काम किया है जिससे उनकी जीत आसान हो जाए।
वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो अर्जुन मुंडा एक मंझे हुए नेता हैं और 24 की जंग में कैसे विजय हासिल करना है,इसपर अंदर ही अंदर रणनीति तैयार कर चुके होंगे। खूंटी लोकसभा क्षेत्र में जहां एनडीए को कम वोट मिल सकता है,वैसी जगहों पर गुप्त रूप से अभियान चलाया गया है और यह अभियान अबतक जारी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पीएम मोदी के विकास कार्यों पर सवार होकर चुनावी नैया पार लगा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *