भारत जोड़ो यात्रा को झारखंड में सफल कराने को लेकर कांग्रेस भवन में हुई बैठक

रांची :राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झारखंड में व्यापक रूप से सफल बनाने हेतु मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए आम कांग्रेसजनों की भागीदारी आपसी सामंजस्यता पर अत्याधिक जोर दिया गया।
बैठक में श्री ठाकुर ने कहा की देश अराजक दौर से गुजर रहा है और इसी अराजकता को दूर करने के लिए श्री राहुल गांधी ने युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और भागीदारी न्याय के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। देश से नफरत की माहौल को मिटाने के लिए आज के इस दौर में राहुल गांधी के संघर्ष में हम सभी को आम जनता को भागीदार बनाते हुए कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करना होगा। श्री ठाकुर ने कहा कि न्याय यात्रा को जिस तरह से भाजपा शासित राज्यों में रोकने और राहुल गांधी जी को जनता से जुड़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है उससे भाजपा के आकाओं की हताशा की झलक मिलती है। मणिपुर हो या असम जहां भी सरकार ने यात्रा का दमन करने की कोशिश की वहां की जनता, युवा, छात्र सहित समाज के सभी वर्गों ने यात्रा को अपना जन समर्थन देकर यात्रा को सफल बनाया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में न्याय यात्रा को सफल बनाकर हमें पूरे देश के सामने एक मिशाल कायम करनी है, झारखंड की बहुमत की गठबंधन सरकार को भी केंद्र सरकार द्वारा लगातार अपदस्थ करने की कोशिश की जा रही है परन्तु झारखंड में न्याय यात्रा की सफलता भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा साबित होगा।
बैठक में मुख्य रूप से जयशंकर पाठक, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, संजय पांडेय, मानस सिन्हा, रवीन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, तनवीर आलम, अजय नाथ शाहदेव, रवीन्द्र झा, सतीश पॉल मुंजनी, कमल ठाकुर, सोनाल शांति, चंचल चटर्जी, शान्तनू मिश्रा, डॉ एम तौसीफ, रियाजुल अंसारी, राकेश तिवारी, पप्पु अजहर, दीपक ओझा, ईश्वर आंनद, बेलस तिकी, सुन्दरी तिकी, डॉ बिरसा उरांव, अजय सिंह, भानू प्रताप बडाईक, वेद प्रकाश तिवारी सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *