बिना टेंडर का ही डीसी आवास का मरम्मती का काम हो गया, तीन माह बाद निकला टेंडर
बोकारो – बोकारो भवन प्रमंडल में टेंडर प्रक्रिया पर फिर से उठने लगा है सवाल। बिना टेंडर के डीसी आवास में करीब 95 लख रुपए से मरम्मत व गेट आदि का काम करवा दिया गया ।करीब 3 महीने पहले काम करवाने के बाद 22 अक्टूबर को टेंडर निकाला गया ।यह काम सेटिंग के तहत चहते ठेकेदार को दिया गया था इसलिए टेंडर ऐसी सेटिंग कर निकला गया की 95 लाख का काम दो भाग में किया ।एक टेंडर 50 लाख से कम होने पर स्थानीय स्तर पर निविदा होगी तो बैठकर मैनेज कर लिया जाएगा। इस इस मामले को लेकर जब हमने जांच पड़ता शुरू की तो पता चला कि काम करने के बाद टेंडर निकालना कहीं से भी सही नहीं है किसी भी टेंडर निकालने की प्रक्रिया है उसके लिए नियम बने हैं । जब यह मामला भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल के पास गया तो उन्होंने संज्ञान में लिया तब स्थानीय अधिकारियों ने 26 अक्टूबर को टेंडर रद्द कर दिया। आरोप है कि पहले काम कर लिया गया और करीब 3 महीने बाद टेंडर निकालकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश की गई थी। यह सरकारी निर्माण कार्यों की निर्धारित प्रक्रिया ओर जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। 22 अक्टूबर को प्रकाशित टेंडर के तहत डीसी आवास में गोपनीय कार्यालय, सर्वेंट क्वार्टर और बाउंड्री वॉल की मरम्मत के लिए 49 लाख 99 हजार 750 रुपए निर्धारित किए गए थे ।वहीं संतरी पोस्ट, नाली पाथवे और जेनरेटर शेड के कार्यों के लिए 45 लाख 8 हजार 296 की दूसरी निविदा निकाली गई थी। दोनों की कुल राशि 95 लाख 8 हजार 46 रुपए है। दोनों कामों को अलग-अलग निविदाओं में रखने के औचित्य पर सवाल उठ रहे हैं।आरोप है कि स्थानीय स्तर पर टेबल टेंडर के जरिए चहेते ठेकेदार को काम देने के गुंजाइश बनाने के लिए ऐसा किया गया ।
जानकारी के मुताबिक इमरजेंसी में बिना टेंडर का ही काम करवाया जा सकता है ओर बाद में टेंडर की प्रक्रिया की जा सकती है लेकिन यहां तो एक भवन का दो दो बार टेंडर निकाला गया फिर रद्द ,समझ से परे है ।हालांकि इसकी पुष्टि संबंधित दस्तावेजों की जांच से ही हो सकेगी।



