जेटेट अभ्यर्थियों की समस्याओं को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो को सौंपा गया ज्ञापन
रांची: जेटेट-2026 परीक्षा में उत्पन्न विभिन्न त्रुटियों के निराकरण की मांग को लेकर गुरुवार को झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने माननीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो को ज्ञापन सौंपकर अभ्यर्थियों की समस्याओं से अवगत कराया।
ज्ञापन के माध्यम से मुख्य रूप से JTET-2026 की OMR शीट में प्रश्न-पुस्तिका की बुकलेट सीरीज (S, T, U, V) से संबंधित गड़बड़ी तथा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म एवं प्रवेश पत्र (Admit Card) में हुई विभिन्न त्रुटियों की ओर माननीय मंत्री महोदय का ध्यान आकृष्ट कराया गया।
अभ्यर्थियों ने मांग की कि इन त्रुटियों के कारण किसी भी परीक्षार्थी का परीक्षा परिणाम प्रभावित न हो तथा सभी समस्याओं का न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखते हुए परीक्षा परिणाम की निष्पक्षता एवं हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक हस्तक्षेप एवं सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया।
झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ को उम्मीद है कि मंत्री के स्तर से भी अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल की जाएगी।
हमारी स्पष्ट मांग है कि तकनीकी एवं प्रशासनिक त्रुटियों की सजा अभ्यर्थियों को नहीं मिलनी चाहिए। किसी भी अभ्यर्थी का भविष्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।



