प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत लाभुकों के चयन को लेकर हुई बैठक
खूंटी : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत लाभुकों के चयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त श्रीमती आर. रॉनिटा ने की।
बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की विस्तृत जानकारी उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गई। चर्चा के क्रम में प्राप्त आवेदनों का बारीकी से परीक्षण किया गया तथा संबंधित मानकों के अनुरूप मूल्यांकन करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से लाभुकों का चयन किया गया।
बैठक में विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण एवं नामांकित गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। सभी की सहभागिता से योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन की दिशा में यह एक सार्थक कदम रहा।
उपायुक्त ने बैठक के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयनित लाभुकों को शीघ्र योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जाए एवं पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखी जाए।



