खूंटी के 23वें उप विकास आयुक्त के रूप में आलोक कुमार ने किया पदभार ग्रहण
खूंटी: जिले के 23वें उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के रूप में आलोक कुमार (भा.प्रा.से) ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उप विकास आयुक्त, श्याम नारायण राम से कार्यभार प्राप्त किया।
पदभार ग्रहण के उपरांत उप विकास आयुक्त आलोक कुमार ने अधिकारियों और कर्मियों से मुलाकात की तथा विभिन्न विभागीय कार्यों की प्राथमिक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत चल रहे विकासात्मक योजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। साथ हीं जिले के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता से कार्य करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की बात कही।
पदभार ग्रहण के दौरान जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।



