युवा मोर्चा की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, जांच कर रही मेडिकल टीम

 प्रभु झा 

अररिया:कोर्ट रेलवे स्टेशन जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर जिले के सामाजिक संगठन सीमांचल युवा जागरण मोर्चा अररिया के द्वारा जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही। इस प्रचंड गर्मी में धरनार्थियों की स्थिति खराब हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भूख हड़ताल के तीसरे दिन अररिया प्रखंड विकास पदाधिकारी  आंदोलनकारियों से मिलने धरना स्थल पहुँचे। परंतु आंदोलनकारियों से भूख हड़ताल समाप्त करने के पक्ष में किसी तरह की कोई बात नहीं बन पाई और उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। वहीं आंदोलनकारियों की स्वास्थ्य  जांच करने अररिया स्वास्थ्य टीम पहुंची और आंदोलनकारियों का स्वास्थ्य जांच किया।
भूख हड़ताल पर बैठे मोर्चा के संस्थापक सह अध्यक्ष गगन कुमार झा के साथ मोर्चा के अमित शाह, अविनाश कुमार, पप्पू, विवेक शाह, देव राज, रूपेश भगत, राम कुमार चौधरी, धीरज कुमार पासवान, नीरज झा, धीरज  वत्स, राजेश कुमार झा, शबनम झा, नूतन देवी, रंजना देवी, सुभद्रा कुमारी, सुष्मिता ठाकुर, शेखर आदर्श नीरज ठाकुर, तपेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
गजब की विडंबना है कि वर्तमान समय में जहां सडकों का जाल बिछाया जा रहा हो,वहीं जिला मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर सडक निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक संगठन जनहित के लिए भूख हडताल पर बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *