मेडीफर्स्ट हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के दो सफल वर्ष, 8 हजार से अधिक सर्जरी कर जीता मरीजों का भरोसा

रांची: बारियातू स्थित मेडीफर्स्ट हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपने दो वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और किफायती चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए इस उपलब्धि का श्रेय मरीजों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और सहयोगियों के अटूट विश्वास को दिया।
अस्पताल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले दो वर्षों में यहां 8,000 से अधिक सफल सर्जरियां की गई हैं। इनमें 3,000 से अधिक घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट), 1,000 से ज्यादा हिप प्रत्यारोपण, 1,200 से अधिक गंभीर ट्रॉमा सर्जरी, 1,700 से ज्यादा अन्य जटिल ऑपरेशन और 1,000 से अधिक सुरक्षित प्रसव शामिल हैं। यह उपलब्धि अस्पताल की चिकित्सा दक्षता और मरीजों के बीच बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।
मेडीफर्स्ट हॉस्पिटल ने आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के दम पर कम समय में क्षेत्र के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी पहचान बनाई है। विशेष रूप से ऑर्थोपेडिक्स, ट्रॉमा केयर तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में अस्पताल ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
अस्पताल के सीईओ एवं निदेशक डॉ. अंकुर सौरभ और डॉ. कुमार विशाल ने कहा कि मरीजों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का लक्ष्य केवल उपचार करना नहीं, बल्कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक सेवा अनुभव प्रदान करना है।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु अग्रवाल तथा ट्रॉमा स्पेशलिस्ट एवं पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कुमार विशाल ने कहा कि भविष्य में भी अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा गुणवत्ता में निरंतर सुधार और किफायती उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मेडीफर्स्ट हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और मानवीय सेवा भावना के साथ समाज के हर वर्ग तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *