मारवाड़ी युवा मंच नगर शाखा ने ब्लड डोनेशन कैंप का किया आयोजन
खूंटी : मारवाड़ी युवा मंच खूंटी नगर शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 34 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्त संग्रह हेतु सेवा सदन रांची एवं ब्लड बैंक खूँटी की टीम मौजूद रही।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ० नागेश्वर मांझी, डी.एस. डॉ आनंद एवं राजस्थान भवन के अध्यक्ष श्रीपाल जैन, पूर्व अध्यक्ष उदय लाल भाला, वर्तमान अध्यक्ष अंकित जैन एवं राँची सेवा सदन की टीम से आए डॉ० शिखा ने संयुक्त रूप से किया।
मौके पर श्री श्रीपाल चंद जैन ने रक्तदान के लाभ को बताया। उन्होंने कहा कि इससे हार्ट की बीमारी का खतरा कम रहता है। साथ ही कैंसर का भी खतरा कम होता है,वजन घटने में मदद मिलती है।
मंच के रक्त दान संयोजक विशाल जैन ने बताया को पिछले 6 माह में मारवाड़ी युवा मंच ने खूँटी के जरूरमंदों को 38 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया है जो की जिलेवासियों का भरोसा मंच का प्रति दर्शाता है।
रक्तदाताओं ने मारवाड़ी युवा मंच से रक्तदान के अनुभव के बारे में बताया कि वे रक्तदान के लिए बुलाए का इंतजार नहीं करते है, उन्हें औरों की परवाह है, खुद पर गर्व है, वे रक्तदान के लिए बहाने नहीं बनाते और सबसे बड़ी बात रक्तदान करने में उन्हें डर भी नहीं लगता है।
सचिव ने इस सफलता का रहस्य सभी सदस्यों का सामूहिक प्रयास को दिया ।
सेवा सदन की टीम ने सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो दे कर उनको सम्मानित किया।
शिविर को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष उदय लाल भाला, निवर्तमान अध्यक्ष अखिल सरावगी, अध्यक्ष अंकित जैन, सचिव मुकुल पीपुरिया, कोषाध्यक्ष ओम शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा एवं आशीष अग्रवाल, संयोजक विशाल जैन, संदीप पिपुरिया , अनुराग प्रतीक, प्रिंस अग्रवाल, मोनी जैन, अमित पोद्दार, शुभम अग्रवाल, अशोक जैन, मनीष जैन, रोहित जैन, अजय सरावगी आदि का योगदान रहा।



