खिजड़ी विधानसभा के कई युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा

रांची : बुधवार को चंदनकियारी विधायक सह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी के रांची स्थित आवास पर खिजड़ी विधानसभा के कई युवाओं ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने भारतीय जनता पार्टी का झंडा एवं पट्टा देकर सभी युवाओं को पार्टी में शामिल किया। यह सभी युवा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश राम के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए।
मौके पर अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हम सबको मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाना है। साथ ही अनुसूचित जाति समाज से जुड़े समस्याओं एवं उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है, ताकि समाज का अंतिम व्यक्ति भी विकास कर सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *