तीन दिवसीय रांची डिस्ट्रिक्ट चेस चैंपियनशिप का 30 मई से आयोजन, 200 प्रतिभागी होंगे शामिल

रांची: रांची डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के द्वारा शुक्रवार 30 मई से तीन दिवसीय रांची डिस्ट्रिक्ट चेस चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन आरम्भ हो रहा है। गुरुनानक हाइयर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में चार विजयी प्रतिभागियों को स्टेट चैंपियनशिप में खेलने का अवसर मिलेगा। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस टूर्नामेंट में लगभग 200 प्रतिभागी शामिल होंगे। चैम्पियनशिप में शामिल होनेवाले सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो, सर्टिफिकेट और तीन दिनों तक लंच पैकेट दिया जायेगा। शुक्रवार को प्रतियोगिता सुबह 10.30 बजे से आरंभ होगी।
तीन दिनों तक चलनेवाले इस प्रतियोगिता में कुल आठ राउंड का खेल होगा। पहले दिन 2 राउंड का खेल होगा। रविवार, दिनांक 1 जून 2025 को शाम 5 बजे से प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया जायेगा। कुल 15 विजेताओं के बीच लगभग 25 हजार रुपये कैश प्राइज दिया जायेगा। पहला स्थान पानेवाले विजयी प्रतिभागी को 2500 रूपए नकद और ट्रॉफी दी जाएगी। उक्त जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं माननीय सांसद (राज्यसभा) श्री प्रदीप वर्मा तथा जनरल सेक्रेटरी श्री नवजोत अलंग ने देते हुए प्रतियोगिता में शामिल होनेवाले सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनायें दीं।
तीन दिवसीय चेस चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा हेतु आज रांची डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक भी संपन्न हुई। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं माननीय सांसद (राज्यसभा) श्री प्रदीप वर्मा, जनरल सेक्रेटरी श्री नवजोत अलंग, AICF के सह सचिव मनीष कुमार, मुख्य ऑरबिरेटर दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, मीडिया इंचार्ज संतोष द्विवेदी, सदस्य मृदुल कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *