नागरिकता विधेयक को लेकर मधेशियों का आंदोलन,सीमा पर नेपाली राष्ट्रपति का पुतला दहन

फारबिसगंज गणादेश:
नेपाल के दोनों सदनो से पारित हुए नागरिकता बिधयक को राष्ट्रपति के द्वारा ख़ारिज करने को लेकर नेपाल में रह रहे भारतीय मूल के रहने वाले मधेशियों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है।इसी कड़ी में जोगबनी सीमा के नेपाल भाग में दो नंबर गेट के समीप नेपाल में नागरिकता विधेयक पारित नहीं करने को लेकर मधाशियो द्वारा प्रदर्शन किया गया।इस दौरान नगरिकता पीड़ित आम लोगो के साथ सरकार के गठबंधन मे रहे विभिन्न दल के कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। आंदोलन की अध्यक्षता नसरूल ने किया। इसमें मुख्य अतिथि संजय सिंह रहे।वहीं कार्यक्रम का संचालन विकास मंडल ने किया।इस दौरान प्रदर्शन कर लोगों ने नेपाल के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया।
अपने सम्बोधन मे प्रदर्शनकारियों ने कहा की यह सरकार की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। क्या नेपाल मे रहने वाले लोग नेपाल का हिस्सा नहीं है।राष्ट्रपति का फैसला स्थिर होते नेपाल को अस्थिर करने की दिशा में प्रयास करार दिया।वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नेत्री सदीना शेख ने कहा की आज सबसे ज्यादा मदेशी महिला पीड़ित है।आंदोलन के दौरान भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। वही मौक़े पर रानी पुलिस इंस्पेक्टर महेन्द्र दरनाल खुद तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *