भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी नेता का पुतला फूंका

खूंटी :  टीएमसी नेता के द्वारा राष्ट्रपति पर अभद्र टिपण्णी करने के विरोध में शनिवार को जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने टीएमसी नेता का पुतला फूंका।
मौके पर जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता ने  कहा कि  तृणमूल कांग्रेस के नेता अखिल गिरी ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया पर अभद्र टिप्पणी कर देश का अपमान किया है। एक आदिवासी महिला का राष्ट्रपति बनना तृणमूल कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है।  अखिल गिरी के इस कृत्य को भारतीय जनता पार्टी कड़ी भर्त्सना करती है।
पुतला दहन कार्यक्रम में  जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, कैलाश राम, गंदौरी गुड़िया  महामंत्री बिनोद नाग,प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंत्री जगरनाथ मुण्डा, कोषाध्यक्ष लव चौधरी,  सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम, आईटी संयोजक सचिन कश्यप,  जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, महिला मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष रंदाय नाग, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश जयसवाल, सुकेन्दर महतो,कलिन्द्र राम, भीम सिंह मुण्डा, बालगोविंद सिंह, कृष्णा नंद तिवारी, कृष्णा कुमार, सुदर्शन भोगता, प्रशांत कुमार, बबूल ठाकुर,  जनार्दन मिश्रा, भीम साहू  बासमती देवी, रूकमिला सारू, महावीर महतो,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *