दिल्ली में महंगाई पर हल्ला बोल रैली में झारखंड से पहुंचे कई कांग्रेसी नेता

Ranchi :अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा कल 4 सितंबर को रामलीला मैदान नई दिल्ली में आहूत महंगाई पर हल्ला बोल रैली में भाग लेने पहुंचे झारखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डा.राजेश गुप्ता छोटू,चंदन बैठा,कुमुद रंजन, अभिषेक साहू, संजीत यादव,दीबेश राज,शिव शंकर उरांव,रामा राउत, फिरोज रिजवी मुन्ना,संजय कुमार के साथ अन्य कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल, महासचिव मुकुल वासनिक, तारिक अनवर, पवन बंसल, राष्ट्रीय संगठन सचिव वामशी चन्द्र रेड्डी,मनीष चतरथ से अलग-अलग मुलाकात की एवं रैली की सफलता की अग्रिम बधाई दी, झारखण्ड के निर्मित अंग वस्त्र भेंट किया। मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य के राजनीतिक हालात की जानकारी दी एवं संगठन के विषय पर भी चर्चा किया।
       रैली की पूर्व संध्या पर कांग्रेस नेताओं ने रामलीला मैदान से सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्स अप,ट्युटर पर महंगाई पर हल्ला बोल वीडियो अपलोड किया।
       इस मौके पर संगठन सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दूबे ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से पूरा देश त्राहिमाम कर रहा है और भाजपा को महंगाई कहीं नजर नहीं आती है।75 वर्षों में पहली बार इस देश में पेट्रोल,डीजल और गैस की कीमतों ने कोहराम मचा दिया है जिसके फलस्वरूप हर चीजों की कीमतें बढ़ती जा रही हैं।
     सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते हुए कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कांग्रेस पार्टी देश की जनता के साथ खड़ी है और महंगाई पर कल दिल्ली से एक बार फिर हुंकार भरने को तैयार है।
     कांग्रेस नेता डा.राजेश गुप्ता छोटू ने कहा महंगाई की वजह से अब तो दाल रोटी पर भी आफत आ चुकी है, प्रधानमंत्री और भाजपा महंगाई का म मोर्ने को भी तैयार नहीं है।
      कांग्रेस नेता चंदन बैठा ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से करोड़ों लोगों का रोजगार छीन गया है तो वहीं दूसरी तरफ आवश्यक वस्तुओं की कीमत में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *