पलामू की ममता भुइयां ने ली राजद की सदस्यता

रांची: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि 17मार्च को पलामू निवासी ममता भुइयां ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।
झरखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के समक्ष राजद की सदस्यता ग्रहण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सदस्यता दिलवाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने निर्देश दिया कि पार्टी के लिए काम करो और राष्ट्रीय जनता दल को मजबूत करो ,राजद के संगठन को मजबूत करो । फिराकाप्रस्त ताकतों को इस बार सत्ता से दूर करना है इसलिए एक साथ सभी मिलकर महागठबंधन के लिए तन मन से काम करना है और भाजपा मुक्त देश बनाना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव को निर्देश दिया कि सत्ता से भाजपा को हटाना है इसलिए सभी नेता कार्यकर्ता एक जुटता के साथ काम करो और पार्टी को धारदार और मजबूत करने में लग जाओ।
इस अवसर पर झारखंड प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव,राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव,गोड्डा के पूर्व विधायक और राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *