चाईबासा सीट पर गीता कोड़ा को विमल सुमरई उर्फ हिटलर देगा टक्कर

चाईबासा : कोल्हान क्षेत्र का चाईबासा और खूंटी इस बार के लोकसभा चुनाव में हॉट रहने वाला है। भाजपा ने इस सीट पर गीता कोड़ा को मैदान में उतारा है। गीता कोड़ा चाईबासा से सांसद हैं। वहीं गीता कोड़ा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने भी मजबूत उम्मीदवार की तलाश कर लिया है। कांग्रेस ने चाईबासा से पूर्व में पांच बार से सांसद रह चुके बागुन सुमराई के पुत्र विमल सुमराई उर्फ हिटलर को मैदान में उतराने का फैसला लिया है। हालांकि पार्टी की ओर से उनके नाम पर अबतक औपचारिक घोषणा नहीं किया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार विमल सुमराई उर्फ हिटलर का टिकट फाइनल है।
लोकसभा चुनाव में गीता कोड़ा को बिमल सुमराई जबरदस्त टक्कर दे सकते हैं और चुनाव जीत भी सकते हैं। कहा जाता है कि उस क्षेत्र में बागुन सुमराई का जबरदस्त पकड़ है। खासकर आदिवासियों के बीच उनकी काफी पकड़ है। इसका लाभ विमल सुमराई उर्फ हिटलर को मिलेगा।
वहीं खूंटी से पूर्व में लोकसभा प्रत्याशी रहे कालीचरण मुंडा का फाइनल माना जा रहा है। चतरा से राजद कोटे से मंत्री सत्यानंद भोक्ता,गोड्डा से फुरकान अंसारी,गिरीडीह से माले विधायक विनोद सिंह,रांची से सुबोधकांत सहाय,हजारीबाग से यशवंत सिन्हा या अंबा प्रसाद का अबतक तय हुआ है।
इसके अलावा दुमका सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव लड़ सकती हैं। इसके अलावा अन्य सीटों पर भी करीब करीब नाम फाइनल है। 19मार्च को इसकी औपचारिक घोषणा होने की प्रबल संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *