सारंडा में एक करोड़ का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर,नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस टीम को दी बधाई
रांची: झारखंड के चाईबासा जिले में सारंडा जंगल में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल दा पुलिसिया मुठभेड़ में मारे गए।इनके साथ और 10 माओवादियों के मारे जाने की खबर है।अनल भाकपा माओवादियों के केंद्रीय कमिटी के सदस्य थे। सीआरपीएफ और स्टेट पुलिस को बड़ी सफ़लता मिली है।
वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा में नक्सलियों पर मारे जाने खुशी जताते पुलिस टीम को बधाई दी है। कहा कि झारखंड के चाईबासा स्थित सारंडा जंगल में कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत करीब 10 नक्सलियों को ढेर किया जाना लाल आतंक के विरुद्ध बड़ी सफलता है। इस अभियान में शामिल सभी जवानों ने अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।



