लापुंग जिला परिषद सदस्य इंडिया टोप्पो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुई शामिल

रांची : मांडर उप चुनाव में भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हैं। दोनों ही दल के लिए मांडर उप चुनाव जीतना चुनौती है। वहीं भाजपा ने लापुंग जिला परिषद से निर्वाचित इंडिया टोप्पो को उसके संकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल कर लिया है। भाजपा को लगता है की इससे मांडर सीट आसानी से जीत सकती है। पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इंडिया टोप्पो ने संघर्ष का रास्ता चुना है। भाजपा संघर्ष वाली पार्टी है। वे चाहती तो सत्तापक्ष झामुमो या कांग्रेस में जा सकती थी।लेकिन इनलोगों ने विकास को चुना है। इनलोगों ने परिवारवाद वाली पार्टी को नकारने का काम किया है।
श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में भाजपा नेताओं के दिल में बस्ती है।
पहले गांव घरों में बिजली, पुल पुलिया नहीं थी। लेकिन भाजपा की सरकार ने विकास किया है। अगर देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं होती तो देश और गांव में विकास नहीं होता है।
बाबूलाल ने कहा कि मांडर उप चुनाव में हमलोग निश्चित रूप से विजय होंगे।
जिस प्रकार अपलोगों ने इंडिया टोप्पो को जिप सदस्य जिताया ही उसी तरह गंगोत्री कुजूर को जिताएं।

वहीं दीपक प्रकाश ने कहा कि इंडिया टोप्पो के भाजपा में आने से पार्टी मजबूत होगी। साथ ही हमलोग मांडर सीट पर विजय होंगे।
उन्होंने कहा कि लापुंग में घर घर जाकर लोगों के साथ उनके चटाई में बैठकर बात किया हूं। हर घर में कमल फूल है।
केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों को मिला है।
उन्होंने कहा की मांडर में मूलभूत समस्याओं का अंबार है। पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने एक भी विकास का काम नहीं किया। सिर्फ अपनी जेब भरने का काम किया। इसलिए उनको कोर्ट के द्वारा भ्रष्टाचारी कहा गया। उन्हें सजा मिली।
सिर्फ आदिवासी की राजनीति करते हैं।सबसे अधिक इनलोगो ने आदिवासियों का शोषण किया है।
भाजपा में सामिल इंडिया टोप्पो और सुखदेव टोप्पो ने कहा कि भाजपा की नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर में पार्टी में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कांग्रेस, झामुमो और राजद परिवारवाद की पार्टी है। लेकिन भाजपा गरीबों की ओर माटी की पार्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *