जेवीएम श्यामली के छात्र ने फंदे में झूलकर दे दी जान

रांची। राजधानी रांची के जेवीएम श्यामली स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र ईशान आर्यन ने अपने ही घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि परीक्षा के तनाव में उसने आत्महत्या कर ली। ईशान के परिजनों के अनुसार परीक्षा का पहला पेपर खराब जाने की वजह से ईशान तनाव में था। जानकारी के अनुसार रांची के पंडरा थाना क्षेत्र के हेहल सहदेवनगर के रहने वाले संजय सिंह के 17 वर्षीय बेटे ईशान आर्यन ने शुक्रवार की सुबह 4 बजे अपने ही कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

ईशान के पिता संजय सिंह के अनुसार उनका बेटा ईशान रांची के जेवीएम श्यामली का छात्र था और 11वीं की परीक्षा दे रहा था। गुरुवार को ईशान का पहला पेपर था। एग्जाम देकर लौटने के बाद ईशान ने अपने पिता को यह बताया था कि उसका पेपर खराब गया है। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। सुबह जब वह उठे तो उन्होंने देखा कि ईशान अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका पड़ा है। आनन-फानन में ईशान को जीवित समाज रांची के रिम्स अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद ईशान को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *