झामुमो का उपवास कार्यक्रम 10वें दिन भी जारी,चतरा जिले से आए कार्यकर्ता बैठे उपवास पर

रांची: मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष झामुमो का उपवास कार्यक्रम में शनिवार को झामुमो चतरा जिलाध्यक्ष पंकज प्रजापति की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। जिसमे चतरा जिला समिति के साथरांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व मे रांची जिला समिती शामिल हुई।
मौके पर झामुमो चतरा जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति ने कहा हेमन्त सोरेन को बहुत दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा है, बेवजह कोई ठोस साक्ष्य नहीं होने पर भी उनको जेल भेजा गया। इडी तो चेहरा है इसके पिछे केंद्र की भाजपा सरकार है। झारखण्ड जैसे पिछड़े राज्य को हेमन्त सोरेन जी आगे बढ़ाने का काम कर रहे थे, पहली बार कोई सरकार गांव गांव तक सभी के दरवाजे तक पहुंची है। आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ा विरोधी केंद्र की भाजपा सरकार को यहीं बात नही पची की हेमंत सोरेन जी सभी को हक अधिकार दिला रहे हैं।
रांची जिला अध्यक्ष *मुस्ताक आलम ने कहा हेमन्त सोरेन जी को लगातार केंद्र द्वारा प्रताड़ित करने के विरोध में बापू वाटिका के समक्ष चल रहे उपवास कार्यक्रम का आज 10वां दिन है और आज चतरा जिला से कार्यकर्ता आए हैं। केंद्र की तानाशाही का हम विरोध लगातार करते रहेंगे जब तक हमारे हेमन्त सोरेन जी को न्याय नहीं मिलता है।
उपवास कार्यक्रम मे मुख्य रूप से चतरा जिला से केंद्रीय सदस्य वंदना सिंह, बबलू केसरी, सुरेश साव, असलम अंसारी, पुरान राम, अल्पसंखयक मोर्चा अध्यक्ष एकरामुल हक, सचिव सरताज अली, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना देवी, व्यवसायिक मोर्चा अध्यक्ष चंदन कुमार, छात्र मोर्चा रूपेश यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मो अजहर, केंद्रिय सचिव नंदकिशोर मेहता जी, केंद्रीय सदस्य सुशीला एक्का, रांची जिला सचिव डॉ हेमलाल मेहता, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, जनक नायक, बीरू तिर्की, रामानंद बेदिया, अंतू तिर्की, तालकेश्वर महतो, अरुण वर्मा, बबलू राम, जिला संगठन सचिव आदिल इमाम, रामशरण तिर्की, आफताब आलम, अफरोज आलम, अरुण वर्मा, कैथरीना तिर्की, अजीजुल, संयुक्त सचिव सुजित उपाध्याय, रतीश द्विवेदी, महिला मोर्चा रांची जिला अध्यक्ष नयन तारा उरांव, उपाध्यक्ष सालो देवी, महानगर अध्यक्ष संध्या गुड़िया, उपाध्यक्ष लीना वर्मा, रोमा सरकार, संगठन सचिव राधा बाउरी, महादेव मुंडा, पुष्पा बरदेवा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, उपाध्यक्ष परवेज आलम, सचिव सुजीत कुजूर, युवा मोर्चा जिला सचिव सोनू मुंडा, संगठन सचिव रमजान रजा, राजेश सिंह, निखिल, छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू, क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, मंटू पांडे, युवा मोर्चा जिला सचिव सोनू मुंडा, संयुक्त सचिव रिशु रितेश, अभिजीत आनंद दुबे, अमन सिंह, इरफ़ान, भास्कर महतो, अतिकुर, अरुण तिर्की, किसान मोर्चा रांची जिला अध्यक्ष झब्बूलाल महतो, सचिव सज्जाद अंसारी, राजेश सिंह, अरुण, कयूम अंसारी, कांके प्रखंड सचिव नवीन तिर्की, उपाध्यक्ष मो हनीफ, गोपाल पांडे, साहिल यादव, बेड़ो प्रखंड सचिव रवि निरंजन टोप्पो, मो तबरेज, सोहेल खान, फिरोज, परवेज, लक्ष्मण राम, राकेश वर्मा, अरुण, विजय रविदास, भोलू मलिक एवं अन्य कई कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *