आरकेडीएफ विश्वविद्यालय रांची को बी.फार्मेसी पाठ्यक्रम के लिए PCI से 100 सीटों की मिली स्वीकृति

रांची : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय  रांची के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा बी.फार्मेसी पाठ्यक्रम के लिए 100 सीटों को आधिकारिक रूप से स्वीकृति प्रदान की गई है।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय की प्रबंधन समिति, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं तकनीकी टीम के सामूहिक प्रयासों की सराहना की जाती है। सभी के सहयोग, कठोर परिश्रम एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए यह स्वीकृति प्राप्त हुई है।

आर.के.डी.एफ. विश्वविद्यालय झारखंड राज्य में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि न केवल संस्थान के शैक्षणिक स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी।विश्वविद्यालय के कुलपति ने इस अवसर पर सभी संबंधित व्यक्तियों को बधाई दी और भविष्य में भी उच्चतम शैक्षणिक मानकों को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर 7091168777, 🌐 www.rkdfuniversity.org संपर्क किया जा सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *