सीएम हेमंत सोरेन के खूंटी आगमन पर झामुमो कार्यकर्ता करेंगे गर्मजोशी से स्वागत:जुबैर अहमद

खूंटी: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का खूंटी के कचहरी मैदान में 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्घाटन करेंगे।

सीएम के खूंटी आगमन पर झामुमो कार्यकर्ता उनका गर्मजोशी से स्वागत करने की तैयारी में है। मंगलवार को स्थानीय डाक बंगला में जिले के सभी प्रखंड और पंचायतों के झामुमो कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद ने की। सैकड़ों की संख्या में आए झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से झामुमो जिंदाबाद,हेमंत सोरेन जिंदाबाद और शिबू सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाए। झामुमो कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद गदगद हो गए। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।जुबैर अहमद ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। इसकी जानकारी के लिए मुख्यमंत्री सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सभी जिले में जाकर योजना की जानकारी ले रहे हैं। इसी कड़ी में 15दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का खूंटी दौरा हो रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री का यह सरकारी कार्यक्रम है। लेकिन इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी का एक एक कार्यकर्ता मेहनत कर रहा है। साथ ही ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके घरों तक जा रहा है। जिला झामुमो का एक एक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए लगातार काम कर रहा है। साथ ही 14 दिसंबर को खूंटी जिले के झामुमो कार्यकर्ता और पदाधिकारी रांची जायेंगे। वहां पर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बैठक होगी। बैठक में पार्टी की ओर से जो दिशा निर्देश मिलेगा उसे हमलोग पालन करेंगे।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा का चुनाव भी सामने हैं। इसको लेकर भी पार्टी की ओर से दिशा निर्देश मिल सकता है। उन्होंने कहा कि झामुमो का संगठन मजबूत है और चुनाव से नहीं डरता है। हमारी तैयारी पहले से ही चल रही है। बैठक में मसीह गुड़िया,मकसूद,स्नेहलता कांडूलना,संदीप तिड़ू,सुदीप गुड़िया, हेमंत तोपनो, मगन मंजीत तिड़ू, असलम अंसारी, सचिव गुलशन सिंह मुण्डा, ज़िला सह सचिव मोजीर अंसारी, ज़िला संगठन सचिव अर्जुन मुंडा, महिला मोर्चा ज़िला संगठन सचिव ऊषा धान, उपाध्यक्ष असगरी खातून, ज़िला क्रीड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष उपेन्द्र पहान, सचिव प्रकाश नाग मुण्डा, किसान मोर्चा ज़िला सचिव कुवर सिंह मुण्डरी, छात्रा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष डेविड हमसोय, उपाध्यक्ष मनोज गुड़िया, ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी राहुल केशरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विजय संगा, खूँटी प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर सिंह मुण्डा, सचिव महेंद्र सिंह मुण्डा, कर्रा प्रखण्ड अध्यक्ष शेख़ फ़िरोज़, उपाध्यक्ष जोनसन होरो, सचिव महादेव मुण्डा, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद उराँव, सदस्य विश्वनाथ भगत, सुभाष कोनगड़ी, डैनियल रिचर्ड खलखो, मोहित कुमार, नन्दराम मुण्डा, विरेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *