विहार विधानसभा में बंपर वोटिंग, शाम 5 बजे तक 60.13 फीसदी मतदान

पटना :रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को पहले चरण के तहत मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद थी कि मतदाताओं ने बिना किसी डर के बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।कुल 413 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान के पहले घंटे से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई बूथों पर महिलाओं की लाइन पुरुषों से अधिक लंबी रही। युवा और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया।एसडीओ संदीप कुमार, डीएसपी संजय कुमार सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। मतदान के दौरान दो-तीन बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायतें आईं, लेकिन निर्वाचन कर्मियों ने तत्परता से उन्हें ठीक कर मतदान प्रक्रिया को निर्बाध रूप से जारी रखा।दोपहर के बाद तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचे। कई स्थानों पर मतदाताओं ने परिवार सहित वोट डालने की परंपरा निभाई।
शाम 5 बजे तक 64.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अनुमान है कि अंतिम आंकड़ा इससे और बढ़ सकता है क्योंकि कई केंद्रों पर 6 बजे के बाद भी कतार में खड़े मतदाताओं को मतदान की अनुमति दी गई।मतदान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन की सतर्कता और पुलिस बल की मौजूदगी से माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।

बिहार में 5 बजे तक कहां कितनी वोटिंग हुई देखिए-

बेगुसराय: 67.32

भोजपुर: 53.24

बक्सर: 55.10

दरभंगा: 58.38

गोपालगंज : 64.96

खगड़िया: 60.65

लखीसराय : 62.76

मधेपुरा: 65.74

मुंगेर : 54.90

मुजफ्फरपुर: 64.63

नालन्दा: 57.58

पटना: 55.02

सहरसा:: 62.65

समस्तीपुर: 66.65

सारण: 60.90

शेखपुरा: 52.36

सीवान: 57.41

वैशाली: 59.45

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *