जब मोदी प्रेमी जोड़ा बकरे पर सवार होकर सभा में पहुंचा, बना चर्चा का केंद्र

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा में जहां एक ओर भीड़ उमड़ रही थी, वहीं दूसरी ओर एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।.मंच के पास नहीं, बल्कि मैदान के प्रवेश द्वार पर एक समर्थक जोड़ा बकरे की सवारी करते हुए पहुंचा।

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रकाश मंडल नाम के इस अनोखे प्रशंसक ने अपने प्यारे बकरे को फूलों की माला पहनाकर सजाया था। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, मैं तो मोदी जी का बड़ा प्रशंसक हूं ही, लेकिन मेरा बकरा भी उनके नाम पर ‘मोदी बकरा’ कहलाता है। अगर मोदी जी इसे एक बार देख लें तो मेरी ज़िंदगी सफल हो जाएगी।

सभा में मौजूद लोग यह दृश्य देखकर उत्साहित हो उठे। किसी ने मोबाइल से तस्वीरें लीं, तो कोई वीडियो बनाने लगा। कुछ लोग हँसे, कुछ ने तालियाँ बजाईं और बोले – भाई, ऐसा फैन तो पहली बार देखा। सभा स्थल ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले प्रशासनिक तैयारियां पूरी थीं, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी।लेकिन उस दिन चर्चा में रहा। वह जोड़ा, उसका बकरा और मोदी प्रेम की अनोखी मिसाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *