15 नवंबर को पीएम मोदी के साथ सीएम हेमंत सोरेन के खूंटी आगमन की तैयारी पर जेएमएम ने की बैठक

खूंटी:भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थलीय खूंटी के उलिहातु में 15 नवंबर को पीएम मोदी के साथ सीएम हेमंत सोरेन के आगमन की तैयारी को लेकर शनिवार को झामुमो जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में स्थानीय लोबिन बगान में बैठक हुई। जनाब अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम में प्रोटोकॉल के तहत झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित रहेंगे। झामुमो कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सजग रहेंगे। उन्होंने कहा कि15 नवंबर को झारखण्ड स्थापना दिवस कार्यक्रम पूरे झारखंड में मनाया जायेगा। खूंटी जिले के हर पंचायतों में मनाया जायेगा। 15 को डोम्बरीबुरू में भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। ज़िला समिति, प्रखण्ड समिति, पंचायत समिति के पदाधिकारियों को समय दिन के दस बजे हुटार चौक के पास उपस्थित होना अनिवार्य है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के खूँटी ज़िलाध्यक्ष ज़ुबैर अहमद, केन्द्रीय सदस्य मक़सूद अंसारी, सुदीप गुड़िया, हेमंत तोपनो, मगन मंजीत तिड़ू, असलम अंसारी, सचिव गुलशन सिंह मुण्डा, ज़िला सह सचिव मोजीर अंसारी, ज़िला संगठन सचिव अर्जुन मुंडा, महिला मोर्चा ज़िला संगठन सचिव ऊषा धान, उपाध्यक्ष असगरी खातून, ज़िला क्रीड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष उपेन्द्र पहान, सचिव प्रकाश नाग मुण्डा, किसान मोर्चा ज़िला सचिव कुवर सिंह मुण्डरी, छात्रा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष डेविड हमसोय, उपाध्यक्ष मनोज गुड़िया, ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी राहुल केशरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विजय संगा, खूँटी प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर सिंह मुण्डा, सचिव महेंद्र सिंह मुण्डा, कर्रा प्रखण्ड अध्यक्ष शेख़ फ़िरोज़, उपाध्यक्ष जोनसन होरो, सचिव महादेव मुण्डा, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद उराँव, सदस्य विश्वनाथ भगत, सुभाष कोनगड़ी, डैनियल रिचर्ड खलखो, मोहित कुमार, नन्दराम मुण्डा, विरेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *